डी.आर.एस. सेजेस पाटन में जीवन लाल ठाकुर का भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित


पाटन।
आज डी.आर.एस. सेजेस, पाटन में आदरणीय श्री जीवन लाल ठाकुर के सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिससे वातावरण भक्तिमय और गरिमामय बन गया।
श्री ठाकुर ने अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत 01 दिसम्बर 1984 को शिक्षा विभाग में उप शिक्षक के रूप में शासकीय प्राथमिक शाला हरदी, विकासखंड धमधा से की थी। इसके बाद वे दिनांक 01 अक्टूबर 2008 से शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (सेजेस) पाटन में व्याख्याता के पद पर लगभग 18 वर्षों तक सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए 30 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुए।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी, एसएमडीसी अध्यक्ष श्री मिलन देवांगन, नगर पंचायत सभापति श्री केवल देवांगन, श्री देवेंद्र ठाकुर सहित पार्षदगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय के प्राचार्य स्टान्सी जानसन सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
प्राचार्य सहित सभी अतिथियों ने श्री ठाकुर के उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं विद्यार्थियों के प्रति उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान उन्हें स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने उद्बोधन में श्री ठाकुर ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का माहौल भावुकता और सम्मान से भरा रहा।