आशीष दास

कोंडागांव/विश्रामपुरी । विकासखंड बडेराजपुर के अंतर्गत संकुल केंद्र लिहागांव में पदस्थ जगदीश्वर लाल जैन प्रधानाध्यापक प्राथमिक शाला लिहागांव से सेवानिवृत्त होने के पश्चात ग्राम पंचायत एवं संकुल केंद्र लिहागांव की ओर से 11 अप्रैल को उन्हें भावभीनी विदाई दी गई.
इस मौके पर उनके विदाई समारोह में उपस्थित लोगों एवं शिक्षकों ने उन्हें शाल श्रीफल व पुष्प आदि देकर सम्मानित किया.
विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षको ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। वे हमेशा समाज के लोगों को एक नई दिशा प्रदान करते हैं। जिससे समाज सशक्त और मजबूत होता है।
प्राचार्य सुखदेव मरकाम ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। शिक्षक समाज सुधारक होते हैं। शिक्षक ही जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाते है, जिससे बच्चे अपने जीवन और करियर को सही दिशा में अग्रसर होते हैं.अपने साथी वरिष्ठ शिक्षक के साथ जुड़े अपने बरसों पुराने अनुभवों को यादकर उनके सेवानिवृत होने पर स्वस्थ दीधार्यु जीवन की कमाना की।इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने भावपूर्ण शब्दों में उनके कार्यों को स्मरण करते हुए अश्रुपूरित हुए।
बता दे कि शिक्षक जैन लिहागांव में लगभग 38 साल तक अपने शासकीय जीवन के गरिमामयम कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सेवा हुए है.इस विकासखंड में 04/01/1982 से 2022 तक सेवाएं दी इस बीच उन्हें बस्तर जिला के तीन कलेक्टरों के द्वारा उत्कृष्ट अध्यापन कार्य करने पर प्रशस्ति प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
उनके विदाई समारोह में उपस्थित ग्राम पंचायत के सरपंच बिरन नेताम, उप सरपंच श्रीमती पटेल, भूतपूर्व जिला सदस्य हीरालाल नेताम, राधे बघेल मेघऊ कुलदीप, संकुल समन्वयक श्रवण मरकाम, प्राचार्य, सुखदेव मरकाम, मिथिलेश जैन, विश्वनाथ मरकाम जैलेंद्र देवांगन, पुणेश्वर सिन्हा, भूमेश गवर्नर, भुनेश्वर पांडे, मेश्राम सर, जगेंद्र घुव, निषाद सर, उर्मिला नेताम, श्यामू नेताम, सचिन धूमकेतु, पंचम नेताम, सहितशिक्षक गण तथा ग्रामीण उपस्थित थे।






