कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं को दी भावभीनी विदाई

पंडरिया।ब्लाक के कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय दुल्लापुर बाजार में कक्षा 8वीं की छात्राओं के लिए भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में अधिक्षिका कामिनी जोशी एवम स्टाफ द्वारा दीप प्रज्वलन कर सरस्वती वंदना किया गया एवं बालिकाओ द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी का मन मोह लिया। विदाई ले रही सभी छात्राओं ने अपने खट्टे मीठे अनुभव साझा करते हुए विद्यालय में बिताए गए सुनहरे पलों को याद किया भावुक हो गये। वहीं शिक्षकों के प्रति अच्छी शिक्षा व बताए बातों के लिए आभार व्यक्त किया।
विद्यालय की अधीक्षिका कामिनी जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।
अंत में छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर भावुक माहौल में विदाई दी गई। विद्यालय परिवार ने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।