पाटन में आयोजित होगा कर्मचारी संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह, पाटन राज मनवा कुर्मी समाज की पहल

पाटन। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज द्वारा कर्मचारी संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन 7 दिसंबर, रविवार को किया जा रहा है। “कर्मचारी संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह” आयोजन में समाज के विभिन्न पदों पर कार्यरत कार्यकर्ता एक मंच पर मौजूद रहेंगे। यह गरिमामय आयोजन कुर्मी सामुदायिक भवन पाटन में होगा, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

प्रातः 11:00 बजे से कुर्मी सामुदायिक भवन, पाटन में आयोजित इस कार्यक्रम में गृह निर्माण मंडल के अधीक्षण अभियंता हेमंत वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र बंछोर (अध्यक्ष, स्टील फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं अध्यक्ष, ऑफिसर एसोसिएशन, भिलाई स्टील प्लांट) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाटन राज के राजप्रधान युगल आडिल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर कमल वर्मा (संयोजक, अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन, छत्तीसगढ़ एवं अध्यक्ष, राजपत्रित अधिकारी संघ) मौजूद रहेंगे।

इनके अलावा, विशेष अतिथियों में सनत वर्मा (उप कुलसचिव, पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी, रायपुर), हेमुराम वर्मा (व्याख्याता, आईआईटी भिलाई), नकुल वर्मा (उप संचालक, धमतरी), हेमंत वर्मा (मुख्य नगर पालिका अधिकारी, पाटन), सुनील वर्मा (इनकम टैक्स ऑफिसर, रायपुर), कृष्णकुमार नायक (अधीक्षक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, दुर्ग), भूपेश वर्मा (सहायक अभियंता, छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल, उतई), सौरभ वर्मा (अनुविभागीय कृषि अधिकारी), और मनोज वर्मा (पूर्व लोक अभियोजक, रायपुर) शामिल होंगे।

समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के इन सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिनमें संतोष वर्मा (सदस्य, छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद, स्टेट बार काउंसिल), अमन वर्मा (सेवा लेखाधिकारी, सीजीपीएससी), हिमांशु कश्यप (सहायक शाखा प्रबंधक, कांकेर), और नीलमणी वर्मा (प्राचार्य) शामिल हैं।

कार्यक्रम की अधिक जानकारी के लिए राजमंत्री केदार कश्यप (मो.- 7879902174), युवाध्यक्ष राकेश आडिल (मो.- 9993840411) और महिला अध्यक्ष रंजना वर्मा (मो.- 7869093365) से संपर्क कर सकते हैं।