साजा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ा हंगामा हो गया, जब एक भाजपा कार्यकर्ता द्वारा महिला डॉक्टर और स्टाफ नर्स के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया। बड़ी संख्या में मितानिन कर्मी व स्वास्थ्य कर्मचारी थाने पहुंच गए और आरोपी भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इससे पहले, अभद्रता के विरोध में स्वास्थ्य केंद्र का कामकाज बंद कर ताला जड़ दिया गया था।


अभद्रता के बाद बढ़ा तनावघटना के तुरंत बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एकत्र होकर आरोपी भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि बार-बार ऐसी घटनाएं होने से उनका मनोबल टूट रहा है और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।

स्वास्थ्य सेवा ठप, मरीजों को परेशानीकाम बंद होने के कारण ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बाधित रहीं। दूर-दराज से आए मरीजों को लौटा दिया गया। कर्मचारियों ने बताया कि, जब तक दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।






