अमलेश्वर में कर्मचारी संघ ने मनाया होली मिलन समारोह

पाटन।:- नव नियुक्त कर्मचारी संघ अमलेश्वर के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का पालिका परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी दयानंद सोनकर (पालिका अध्यक्ष) थे। अध्यक्षता – श्रीमती प्रीति गुप्ता (C.M.O.) ने की। विशेष अतिथि ओमप्रकाश साहू (पालिका उपाध्यक्ष), पार्षद राजू सोनकर, आलोक पाल, सोहन निषाद, हेमलाल साहु, श्री घनश्याम साहु, श्रीमती ललिता साहू, श्रीमती नीलम मिंज, श्रीमती यामिनी यादव, श्रीमती रामेश्वरी ठाकुर सहित समस्त पार्षदगण एवं पालिका के कर्मचारी ढालेंद्र कुमार ठाकुर (उप अभियंता), प्रवीण कुमार साहू (उप अभियंता) थे। अतिथियों का गुलाल लगाकर अभिनंदन स्वागत किया गया। नगाड़ों व होली गीतों के संस्कृति संगीत मय कार्यक्रम में अतिथियों सहित सभी अधिकारी/कर्मचारी झुमने लगे। कार्यक्रम में – श्री सचिन नासरे (लेखापाल), श्री रोहित पटेल, श्री नीलकंठ वर्मा, श्री राहुल शुक्ला, श्री अशोक यदु, श्री सुशील साहु, श्री प्रमोद देवांगन, श्री धंनजय सोनकर, श्री सतानंद साहु, श्री जीतू चक्रधारी, श्री चंद सोनकर, श्री जीतेन्द्र चक्रधारी, श्री सुमित साहु, श्री लक्की साहु, श्री प्रशांत साहू, श्री मेघनाथ ठाकुर, श्री योगेश साहू, श्री राजू देवांगन, श्री विक्की निषाद, श्री रिखी यादव, श्री शैलेश शर्मा सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित थे। श्री नीलकंठ वर्मा (उप राजस्व निरी.) ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।