पाटन।ग्राम पंचायत सांकरा में रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को विकसित भारत जी राम जी योजना की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच रवि सिंगौर ने उपस्थित ग्रामीणों और मजदूरों को रोजगार एवं आवास दिवस की शुभकामनाएं दीं।
सरपंच ने बताया कि अब मजदूरों को 100 दिन के बजाय 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को अधिक लाभ मिलेगा। साथ ही जिन हितग्राहियों का आवास अब तक नहीं बन पाया है, उनके आवास भी शीघ्र बनाए जाने का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें रोजगार व आवास से संबंधित सुविधाओं का लाभ दिलाना रहा।







