आमटी में रोजगार एवं आवास दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अंडा। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम आमटी में रविवार को ग्राम पंचायत स्तर पर रोजगार एवं आवास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा रोजगार और आवास से संबंधित समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत आमटी की सरपंच दुर्गा पुरुषोत्तम चौधरी ने ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को रोजगार एवं आवास योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में मोहन लाल, देवकुमार साहू, जामवंत देशमुख, कुमार पटेल, टोपलाल निषाद, प्रेमनाथ निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा किए। ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को ग्रामीणों के लिए उपयोगी एवं जागरूकता बढ़ाने वाला बताया गया।