रोजगार सहायकों ने कहा आखिर कब तक करेंगे संविदा में काम, नियमितीकरण की रखी मांग, 11 सुत्रीय मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन

पाटन। छ ग ग्राम रोजगार सहायक संघ के संघ की लंबित मांगो को ल जामगाव आर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौपा।

संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय सोनवानी ने मुख्यमंत्री को अपनी मांग व समस्याओ से अवगत कराते हुवे बताया कि ग्राम रोजगार सहायक विगत 14 वर्षों से संविदा मानदेय में कार्यरत है।जिससे उन्हें बहुत ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ग्राम रोजगार सहायक की 11 सुत्रीय मांग:-

1. ग्राम रोजगार सहायको का नियमितीकरण किया जावे!

2. मनरेगाकमियों की भांती ग्राम रोजगार सहायकों का भी ग्रेड-पे निर्धारण किया जावे!

3. ग्राम रोजगार सहायक को पंचायत विभाग में मर्ज कर सहायक सचिव बनाया जावे!

4. ग्राम रोजगार सहायको को वरीयता के आधार पर पंचायत सचिव पद में पदोन्नत किया जावे!

5. ग्राम रोजगार सहायक को बर्खास्त न कर निलंबन की कार्रवाई किया जावे!

6. ग्राम रोजगार सहायक को 62 वर्ष की जॉब सिक्योरिटी प्रदान किया जावे!

7. अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जावे!

8. मनरेगाकमियों की भांती भी स्थानांतरण नीति में रोजगार सहायकों को भी शामिल किया जावे!

9. ग्राम रोजगार सहायक को यात्रा भत्ता एवं मोबाइल भत्ता का लाभ दिया जावे!

10. जिन ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत या नगर निगम मे शामिल किया जा रहा है, वहा के ग्राम रोजगार सहायक को नगर पंचायत या नगर निगम मे संमायोजित किया जावे।

11. रोजगार सहायकों की भर्ती स्थानीय ना होकर जिला जनपद स्तर से किया जावे!

मुख्यमंत्री ने उपरोक्त मांगो की समीक्षा कर प्राथमिकता क्रम में रोजगार सहायकों के हित मे कार्यवाही की बात का विश्वास दिलाया।

जिसमे ग्राम रोजगार सहायक संघ के पदाधिकारी ,देवेन्द हिरवानी संभाग अध्यक्ष दुर्ग व जिलाध्यक्ष बालोद पाटन ब्लॉक अध्यक्ष संजय सोनवानी , मनोज देवांगन जिला मिडिया प्रभारी बालोद, स्वाती मार्कण्डेय, नारायण यादव, प्रतिमा साहू, हरीश साहू, चोवाराम ठाकुर, लता चंद्राकर, सहित रोज़गार सहायक उपस्थित रहे