पाटन।
पाटन ब्लॉक के ग्राम तर्रा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। गांव में तेजी से बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने कड़ी नाराजगी जताई है और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में सरपंच विपिन चंद्राकर के नेतृत्व में उपसरपंच तथा पंचगणों ने तहसीलदार पाटन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम तर्रा में शासकीय जमीन पर लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है, जिससे भविष्य में कई प्रकार की प्रशासनिक और विकास संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार पाटन ने पंचायत प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि 20 मार्च को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान सरपंच विपिन चंद्राकर सहित उपसरपंच और पंचगण मौजूद







