तरीघाट में शासकीय घास भूमि पर फिर शुरू हुआ अतिक्रमण, मकान निर्माण जारी

तहसीलदार के स्टे आदेश के बावजूद निर्माण का आरोप, पूर्व सरपंच ने की कार्रवाई की मांग

पाटन। ग्राम पंचायत तरीघाट में शासकीय घास भूमि पर एक बार फिर अतिक्रमण कर मकान निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अतिक्रमणकारी अमरनाथ सिन्हा, पिता भारत लाल सिन्हा द्वारा शासकीय भूमि पर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। इससे गांव में शासकीय भूमि की सुरक्षा और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी अतिक्रमण के मामले में तहसीलदार पाटन द्वारा संबंधित अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध स्थगन (स्टे) आदेश जारी किया गया था। इसके बावजूद दोबारा निर्माण कार्य शुरू होने की शिकायत सामने आई है। यदि स्टे आदेश प्रभावी होने के दौरान निर्माण किया जा रहा है, तो यह प्रशासन के लिए जांच का विषय है।

पूर्व सरपंच ने की कार्रवाई की मांग

ग्राम पंचायत तरीघाट के पूर्व सरपंच अशोक साहू ने मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने मनोज गुप्ता को इसकी जानकारी देने के साथ ही सीएम हेल्पलाइन पर फोन कर शिकायत दर्ज कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

अब देखना होगा कि राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। शासकीय घास भूमि पर कथित अतिक्रमण और निर्माण की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई करना प्रशासन के सामने चुनौती है।