उत्तर माध्यमिक विद्यालय अर्जुनी में  शिशु नगरी कार्यक्रम में दिखा माताओं का उत्साह

अर्जुनी। सरस्वती शिशु मंदिर उत्तर माध्यमिक विद्यालय अर्जुनी में 16 जनवरी को शिशु नगरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा अरुण से द्वितीय तक मातृ सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ किया तत्पश्चात छोटे भैया बहनों का खेल प्रतियोगिता एवं उपस्थित मातृ शक्तियों का कांचा दौड़ कुर्सी दौड़ गुब्बारा पुलाव एवं मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मातृ शक्तियों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त भैया बहन एवं मातृ शक्तियों को पुरस्कृत किया गया

इस बीच छोटे भैया बहनों के द्वारा विविध झांकियां एवं भाव नृत्य भी प्रस्तुत किए गए एवं शिशु वाटिका के 12 शैक्षणिक आयामों को दिखाते हुए खेल-खेल में छोटे भैया बहनों की पढ़ाई हेतु विविध प्रकार की प्रदर्शनियां भी लगाई गई उपस्थित जनों ने कार्यक्रम की अवलोकन कर प्रशंसा किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरिता वर्मा विशिष्ट अतिथि सरिता साहू एवं प्राचार्य रमेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शिशु वाटिका प्रमुख पार्वती ध्रुव एवं कमला वर्मा भागमती निषाद एवं लक्ष्मी नारायण निषाद का विशेष सहयोग रहा प्रतियोगिता स्थल पर सरस्वती शिशु मंदिर अर्जुनी के समस्त आचार्य दीदी एवं सभी भैया बहन उपस्थित रहे।