पंडरिया-नगर के शा.कन्या उच्च.मा.शाला में बुधवार को शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भा ज पा पंडरिया के मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू , तहसीलदार-संजय मोध्या, नायब तहसीलदार नेहा उइके,अनुराग सिंह ठाकुर, भास्कर देवांगन, संस्था प्रमुख एन के एक्का,व्याख्याता सी.एस. क्षत्री, आर.के.मेहरा, डी .के.तिवारी, टी.एल.चेलसे, सी.पी.डाहीरे, शैल बिसेन , एकता सिंह, विद्या कश्यप, वर्षा पाण्डे, पाली लता ,दुर्गेश वैश्य, डी डी चेलक, मानसिंह यादव, नीतू मल्लाह, सौरभ यादव,तथा प्रधान पाठक बालमुकुंद माहेश्वरी तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ,उपस्थित थे।
इस अवसर पर तहसील दार श्री मोध्या द्वारा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षार्थियों को अनुशासित जीवन के महत्व को बताया गया। भा ज पा मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू द्वारा विद्यार्थियों को अपने माता पिता एवं गुरुजनों के हितकारी दिशा निर्देशों को पालन कर अपने संस्कृति की रक्षा करते हुए संस्कार वान बनने प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के मध्य में वृक्षा-रोपण किया गया।
अन्त में विद्यालय में नेवता भोज हुआ।
सोढ़ा में मनाया गया प्रवेश उत्सव-ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला -सोढ़ा में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।जिसमें कक्षा 6वी में आये नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया और बच्चों को पाठ्य-पुस्तक, गणवेश वितरण भी किया गया। साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया। बच्चों का स्वागत मिठाई खिलाकर किया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृष्णा चंद्रवंशी, शिक्षाविद गोवर्धन चंद्रवंशी, प्रधान पाठक देवानंद चंद्रवंशी, शिक्षक आशिष मिश्रा, प्रतिमा पांडेय, मीरा चंद्रवंशी उपस्थित थे।
