रायपुर। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अभियंताओं को प्रतिवर्ष प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित “इंजीनियर ऑफ द ईयर अवार्ड-2026” के लिए चयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्रैक्टिसिंग इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन (PEWA) द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह सम्मान इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रदेश के प्रमुख सम्मानों में माना जाता है।

एसोसिएशन के अनुसार, इंजीनियरिंग की किसी भी विधा में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अभियंताओं को इस सम्मान के लिए नामांकित किया जा सकता है। इस वर्ष यह अवार्ड 27वें वर्ष में प्रदान किया जाएगा।

प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार 15 सितंबर 2026 को अभियंता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में चयनित अभियंता को “इंजीनियर ऑफ द ईयर अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा।

11 सितंबर तक भेज सकेंगे प्रविष्टियां
अवार्ड के लिए प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य में कार्यरत किसी भी संस्था, कंपनी, शासकीय अथवा अर्धशासकीय निकाय के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से भी प्रविष्टियां भेजी जा सकती हैं। हालांकि, नामांकित अभियंता की सहमति आवश्यक होगी।
प्रविष्टि के साथ अभियंता की तकनीकी उपलब्धियों का विस्तृत विवरण एवं संबंधित दस्तावेज संलग्न करना होगा। प्रविष्टियां डाक, कोरियर अथवा ई-मेल के माध्यम से भेजी जा सकती हैं।
प्रविष्टि भेजने का पता:
इं. योगेश शर्मा, अध्यक्ष, PEWA
B/47-48, लवकुश विहार, चौबे कॉलोनी, रायपुर (छत्तीसगढ़)
ई-मेल:
[email protected]
[email protected]
इं. विपिन शर्मा
सचिव, प्रैक्टिसिंग इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन, रायपुर (छत्तीसगढ़)






