भोजन कलेक्शन कर जरूरतमंद तक पहुँचाने का कार्य करेंगे पर्यावरण संरक्षण समिति


पंडरिया-शादी -विवाह सहित अन्य कार्यक्रम में भारी मात्रा में भोजन बच जाते हैं।जो खराब हो जाते हैं या फेंक दिए जाते हैं।जबकि दूसरी ओर एक तबका को खाना नसीब नहीं होता है।पर्यावरण संरक्षण समिति नगर व आस-पास के गांवों में एक पहल करने जा रही है।जिसके अंतर्गत विवाह सहित अन्य कार्यक्रम में बचे भोजन को इकट्ठा करने का कार्य करेगी तथा जरूरतमंद तक पहुंचाने का कार्य करेगी।समिति के मोहन राजपूत,अनुराग ठाकुर,राजीव श्रीवास्तव व गोविंद रजक ने बताया कि नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न आयोजन में भोजन बच जाते हैं।जो खराब हो जाते हैं या फेंक दिए जाते हैं।जिससे भोजन व्यर्थ चला जाता है।एक तरफ यह भोजन का अपमान है तथा फेंके गए भोजन को खाकर पशु बीमार हो जाते हैं।इस भोजन को यदि समय रहते जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा दिया जाएगा तो भोजन व्यर्थ नहीं फेंके जाएंगे वहीं जरूरतमंद लोगों को भोजन भी मिल जाएगा।श्री राजपूत ने बताया कि आने वाले समय मे नगर सहित आस-पास में विवाह सहित अन्य आयोजन होंगे ।जहां से समिति भोजन कलेक्शन का कार्य करेगी तथा जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएगी। समिति ने इस प्रकार भोजन बचने पर समिति के सदस्यों से संपर्क कर भोजन प्रदान करने की अपील नगरवासी व क्षेत्रवासियों से की है।इसके लिए समिति के मोहन राजपूत,अनुराग ठाकुर,चंद्रप्रकाश राजपूत,हमीद खान,गोविंद रजक,मुकेश कौशिक,मोहन सिंह(राजू),राजीव श्रीवास्तव,अशोक साहू,विजय चंदेल,तुलस चंद्राकर,मनोज गुप्ता,आशीष मिश्रा,विद्या चंद्राकर,रविकांत सिंह,रोशन कौशिल,विद्या चंद्राकर,गलीराम बंजारे,एसएल कुर्रे सहित अन्य सदस्यों से संपर्क कर सूचना दे सकते हैं।