सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने निबंध एवं चित्रों के माध्यम से व्यक्त की राष्ट्र निर्माण की भावना

सेलूद/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के तहत पूर्व माध्यमिक शाला सेलूद, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सेलूद एवं शासकीय कन्या शाला सेलूद में निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने सेवा, सुशासन, राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत जैसे विषयों पर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर खेमलाल साहू, संयोजक सेवा संकल्प अभियान पाटन मंडल ने कहा कि विद्यार्थियों में देशसेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य में राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी संभालेंगे।

एसएमडीसी अध्यक्ष रमेश देवांगन ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व निर्माण का केंद्र हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

पूर्व सरपंच खेमिन साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। ऐसे आयोजन उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।

प्राधिकृत अधिकारी सेलूद टामन लाल साहू ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा और उचित अवसर देकर उनकी प्रतिभा को निखारा जा सकता है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में खेमलाल साहू, संयोजक सेवा संकल्प अभियान पाटन मंडल, रमेश देवांगन एसएमडीसी अध्यक्ष, खेमिन साहू पूर्व सरपंच, टामन लाल साहू सोसायटी अध्यक्ष, पुनितराम साहू, जयप्रकाश साहू, लक्ष्मण साहू, श्रीमती किरण सोनवानी, श्रीमती शैल साहू, श्रीमती दिलेश्वरी देवांगन, श्रीमती पियाली सेन प्राचार्य स्वामी आत्मानंद स्कूल, श्रीमती रीना भट्टाचार्य शासकीय कन्या शाला तथा श्रीमती दीप्ति राजपूत प्रधान पाठिका मिडिल स्कूल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।