अंजोरा हाईस्कूल में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…रेशमा प्रथम , पायल द्वितीय व विक्की तृतीय स्थान पर रहे

अंडा। शास.उच्च.माध्य.शाला अंजोरा (ख) दुर्ग में टाटा बिल्डिंग इंडिया द्वारा “स्मार्ट भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान रेशमा साहू कक्षा 11वी, द्वितीय स्थान पायल यादव कक्षा 11वीं तथा तृतीय स्थान विक्की देशमुख कक्षा 12वीं रहें।


प्रभारी शिक्षक शिवनारायण देवांगन व्याख्याता जीवविज्ञान ने बताया कि इस निबंध प्रतियोगिता में बहुत से विद्यार्थियों ने जिसमें कक्षा 12वीं से भारती साहू, माधव राम साहू, सुरभि साहू, रूपाली साहू, करूणा साहू, रेणुका सिन्हा, अंजली सिंह कक्षा 11वीं से तेजस्वी साहू, गौरी कुशवाहा, नेहा साहू, दानेश्वर साहू, सुनीता साहू, सुबंध, विकास कक्षा 9वीं से सेजल साहू, साक्षी निषाद, भूपेंद्र सेन, दौलत साहू, करूणा निषाद, चंचल साहू, जया देशमुख, गुंजल यादव, सोनिया साहू, यागिनी साहू, प्रिया साहू आदि का निबंध भी बहुत ही सराहनीय रहा।


शाला के प्राचार्य होरीलाल चतुर्वेदी ने सभी को बधाई देते हुए कहा आप सभी इसी तरह निरंतर हर गतिविधियों में भाग लेकर अपना एवं शाला का नाम रोशन करते रहना।
इस अवसर पर व्याख्याता शिवनारायण देवांगन”आस”, खुशबू जैमिनी, ममता देवांगन, सरस्वती श्रीवास्तव, अंजुलता त्रिपाठी, उमा राठौड़, मनोज कुमार गुप्ता, शारदा साहू, भिनेश्वरी साहू, व्यायाम शिक्षक सुभाषिनी ऐलन, सहा.शिक्षक विज्ञान अभिलाषा साहू, मीना रावटे, आकाश दुबे, स्टाफ फगनी निषाद, स्वाती शर्मा व चमेली साहू आदि उपस्थित रहे सभी ने बधाई दिया।