पाटन। जामगांव आर में राम मंदिर की स्थापना भव्य और श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस अवसर पर गांव में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
मंदिर स्थापना के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर को विशाल और आकर्षक स्वरूप दिया गया है, जो क्षेत्र के आस्था केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल, जिला पंचायत सभापति नीलम चंद्राकर एवं सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकार शामिल हुए।
इस अवसर पर नरेश केला, गंगेश्वर साहू, आशु चंद्रवंशी, हर्षा चंद्राकर, पूर्णेन्दु सिन्हा, शैलेन्द्री मंडावी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। आयोजन श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।







