पंडरिया सेवा सदन की स्थापना :  क्षेत्र के लोगों में हर्ष…राजधानी रायपुर में लोगों को मिलेगी सुविधा


पंडरिया।पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा राजधानी रायपुर में पंडरिया सेवा सदन का निर्माण किया गया है।जहां क्षेत्र के लोगों को ठहरने सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।पंडरिया सेवा सदन का शुभारंभ सेवा, संवेदना और संकल्प का प्रतीक का प्रतीक है।श्रीमती बोहरा ने बताया कि
पंडरिया विधानसभा के परिवारजनों की सुविधा, स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन के लिए किया गया हर संकल्प हमारे लिए सर्वोपरि है। “भावना दीदी की गारंटी” केवल एक वादा नहीं, बल्कि जनसेवा का अटूट संकल्प है और आज उसी संकल्प की एक और महत्वपूर्ण कड़ी हम पूरा करने जा रहे हैं।
राजधानी रायपुर में उपचार हेतु आने वाले पंडरिया विधानसभा के मरीजों के परिजनों को अक्सर ठहरने, भोजन और दैनिक सुविधाओं के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।इसी पीड़ा को समझते हुए “पंडरिया सेवा सदन” की शुरुआत की है जो केवल सुविधा ही नहीं, बल्कि अपनापन भी प्रदान करेगा।
पांडातराई मंडल अध्यक्ष प्रदीप पूरी गोस्वामी ने बताया कि पंडरिया सेवा सदन राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर सेक्टर-2 में आम लोगों के लिए तैयार किया गया है। जहां पंडरिया विधानसभा से उपचार कराने हेतु आए मरीजों के परिजनों को निःशुल्क ठहरने व शुद्ध एवं सात्विक भोजन की व्यवस्था, विश्राम के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण, सर्वसुविधायुक्त कमरे, स्नान, शौचालय एवं पर्याप्त जल आपूर्ति, प्रकाश एवं रात्रि विश्राम हेतु बिस्तर जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
पंडरिया मंडल अध्यक्ष रवीश सिंह ठाकुर ने बताया कि यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि पंडरिया विधानसभा के हर उस परिवार के लिए अपना घर है, जो उपचार के लिए दूर शहर आते हैं।शहर में परिजनों के उपचार से लेकर हर प्रकार का सहयोग मिलेगा।श्री गोस्वामी व ठाकुर ने बताया कि राजधानी रायपुर में पंडरिया सेवा सदन की स्थापना से हर्ष व्याप्त है।किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा इस प्रकार की यह पहली व्यवस्था है।जिसका सौभाग्य पंडरिया क्षेत्र की जनता को मिला है।