अदिति विहार में हुई शिव मंदिर की स्थापना, मंदिर निर्माण के लिए जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने अपने दादा दादी की  स्मृति में  की जमीन दान, अदिति विहार में गूंजा श्री शिवाय नमस्तुभूम


पाटन। जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने शिव मंदिर निर्माण  के लिए भूमि दान किया है।  नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अंतर गत आने वाले अदिति विहार में   मोनू साहू ने अपने दादा स्व  रणछोर साहू  और दादी स्व श्रीमती फगनी साहू  के स्मृति में 1100 वर्गफूट जमीन दान किया। जिसका अनुमानित कीमत 9 लाख रूपये बताया जा रहा है.। और मंदिर निर्माण के लिए भी 51000 रुपए नगद सहयोग भी किया।।जिसका सराहना हो रही है। मंदिर निर्माण के बाद आज प्राण प्रतिष्ठा हुई। जिसका आज मोनू साहू के पिता  खोमलाल साहू  एवं माता श्रीमती दुलारी साहू  एवं अदिति विहार के निवासियों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर शिव लिंग का स्थापना किया गया। और मंदिर निर्माण जन सहयोग से किया जाएगा । इस अवसर पर  दुर्गेश साहू,जगदीश प्रसाद,दुबे,लव शर्मा महराज,प्रकाश अग्रवाल,विनोद चंद्राकर
, मदन साहू, जनक साहू, पार्वती साहू, देवेंद्र साहू, संतोष, साहू, नरेश ठाकुर, सुबोध विश्वकर्मा, खिलेश देवांगन, अजीत,बिसेन,रविन्द्र साहू,विजय देवांगन ,हेमंत अग्रवाल एवम समस्त अदिती विहार कॉलोनी वासी एवं अम्लेश्वर के लोग उपस्थित रहे।

शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में करते शिव भक्त