एक साल बाद भी नही मिला फसल क्षति का मुआवजा, पाटन ब्लॉक के ग्राम तरीघाट के किसानों का धान बारिश और ओला वृष्टि से हुआ था खराब, पटवारी भी कर चुके है फसल क्षति का आंकलन

पाटन। विकास खंड के ग्राम तरीघाट के किसानों ने पिछले साल धान का फसल लिया था लेकिन धान कटाई के समय ही बारिश और ओला वृष्टि हो गया था। इस कारण किसानों का फसल खराब हो गया था। किसानों की मांग पर पटवारी ने फसल क्षति का आंकलन कर प्रतिवेदन भी तहसील कार्यालय भेज चुका है। इसके बाद भी एक साल हो गए किसानों को फसल क्षति का मुआवजा नहीं मिला। जिसे लेकर किसानों में काफी रोष है।

ग्राम तरीघाट छ.ग. पटवरी ह.नं. 36 पिछले वर्ष 2022-23 में ग्राम तरीघाट के किसानो के द्वारा धान फसल का खेती किया गया था। धान कटाई के समय अचानक बेमौसम पानी एवं ओला वृष्टि हुआ जिसमें ग्राम तरीघाट के किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। किसानों की इस नुकसान को देखते हुए जिलाधीश दुर्ग छत्तीसगढ़ द्वारा आदेश जारी किया एवं तत्काल रिपोर्ट बनाकर वस्तु स्थिति को देखने के लिए पटवारी ह.नं. 36 को आदेश किया गया था। इसी आदेश के आधार पर पटवारी द्वारा किसानों के खेत में जाकर जांच किया गया, एवं जो नुकसान किसानों का हुआ है उसका रिपोर्ट तहसील कार्यालय पाटन में जमा किया जा चुका है।।मगर आज तक ग्राम तरीघाट के किसान क्षतिपुर्ति की राशि आजतक नही मिल पाया है, जिसमे किसान अपने क्षतिपूर्ति की राशि के लिए आस लगायें बैठा हुआ है।