पाटन। ग्राम सांतरा में डायरिया फैलने से रोकी जा सकती थी। जानकारी के मुताबिक बारिश थमने के बाद ही बोर से गंदा पानी निकलने की सूचना पी एच ई विभाग को दिए थे। लेकिन इसे अनसुना कर दिया। अगर समय रहते पी एच ई विभाग द्वारा एहतियात बरतते हुए जरूरी कदम उठाया जा जाता तो आज गांव में डायरिया नही फैलता। ग्रामीणों ने जिम्मेदार पर कार्रवाई की मांग भी किया है।








