बलराम यादव
पाटन। पाटन ब्लॉक में तेज रफ्तार गाड़ियों का कहर देखने को मिल रहा है। लगातार सड़क दुर्घटना हो रही है। पिछले छह माह की बात करे तो लगभग 20 लोग सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा चुके है। इससे पहले भी सड़क दुर्घटना में कई लोगो के परिवार का सहारा छीन लिया है। चमचमाती सड़के चौड़ीकरण होने के बाद लोग यातायात नियमों का पालन ही नही कर रहे है। यही कारण है की तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रही है। वही सड़क दुर्घटना का नशा करके वाहन चलाना भी माना जा रहा है। ज्यादातर सड़क दुर्घटना सड़क पर बनाए गए मिडिल कट के पास ही हो रही है। इस कारण अब को अनावश्यक मिडिल कट बनाए गए है उसे बंद किया जाना चाहिए। प्रशासन ने सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए जगह जगह ब्रेकर बनाए है। इसके बाद भी सड़क दुर्घटना नही थम रहा है।

तीन दिन में दो की मौत
पिछले तीन दिन में सड़क दुर्घटना में दो लोगो की मौत हो गई है। पहले घटना ग्राम ओदरागहन की है। जहा पर गांव के ही नंद लाल साहू 45 साल शाम को बाइक से समान लेने दुकान जा रहे थे जिसे पीक अप ने ठोकर मार दिया। जिसे पाटन अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है की उक्त युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। दूसरा घटना शनिवार को रात्रि की है । यह घटना सेलूद से फेकारी के मध्य हुआ जिसमे बेलौदी के युवक राजेश्वर साहू पिता मंथींर साहू 30 साल ग्राम डुंडेरा से शादी समारोह से शामिल होकर वापस अपने ग्राम बेलौदी जा रहे थे। जिसे हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया। तीसरा घटना शुक्रवार ओर शनिवार को देर शाम का है। सेलुद से गौड़ पंडरी के मध्य अग्रवाल नर्सरी के पास की है। यहाय पर एक स्कूटी सवार और बाइक सवार में टक्कर हो गया। हालांकि इस घटना में किसी के मृत होने की खबर नहीं है लेकिन दोनो को गभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।
पिछले छह माह से अब तक की प्रमुख सड़क दुर्घटना
1,ग्राम तर्रा में आयरन ओर से भरी ट्रक गोवर्धन प्रसाद यादव के घर में ही घुस गया था जिसमे ड्राइवर सहित तीन लोगो की मौके पर मौत हो गई थी।
2, ग्राम फुंडा में दो हाइवा आपस में टकराई जिसमे एक हाइवा ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई थी
3, फुंडा चौक में ही एक बाइक सवार को हाइवा ने चपेट में लिया था जिसमे बाइक चालक की मौत हो गई
4, पतोरा में स्कूल जा रही शिक्षिका तेज रफ्तार कार की चपेट में आई थी जिससे मौके पर मौत हो गई थी
5, लोहरसी में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चीचा निवासी एक युवक की मौत हो गई थी
6, पाटन से बठेना मार्ग पर अज्ञात वाहन की ठोकर से भागवत कथा वाचक मोहन दुबे की मौत हो है थी
7, ग्राम सांकरा में केपशुल वाहन की चपेट में आने से बाइक में परिवार सहित जा रहे पिता पुत्र की मौत हो गई थी
8, अमली डीह से भांठा गांव के मध्य तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक स्कूली छात्र की मौत हो गई थी
9, सेलुद से गाड़ा डीह मार्ग पर सेलुद पुल के पास बीती रात हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई
10 तीन दिन पहले ओदरागहन में पिक अप की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई
11, गुजरा से पाटन मार्ग पर दो बाइक आपस में टकराई थी जिसमे एक युवक की मौत हो गई थी
12, ग्राम झिट में खेत में काम करने जा रही एक युवती की हाइवा में दबने से मौत हो गई थी
13, विश्राम गृह पाटन के सामने एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने तीन महिलाओं को पानी चपेट में ले लिया था जिसमे एक महिला को मौत हो गई थी
14, देवादा में डिवाइडर पार कर रही बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने चपेट में लिए था जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई थी
15, देवादा के ही एक युवक पाटन से वापस आ रहे थे रात को दो बाइक आपस में टकराई जिससे की उसकी मौके पर मौत हो गई
बेकाबू रफ्तार और जागरूकता का अभाव से हों रहे है सड़क दुर्घटना
दुर्ग से पाटन फोर लेन बनने के बाद तथा ग्रामीण क्षेत्र का सड़क चौड़ीकरण होने के बाद बेकाबू रफ्तार से वाहन चलाते हैं ।।यह भी अक्सर दुर्घटना का कारण खुलकर सामने आ रहा है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में यातायात नियमों की जानकारी का अभाव के साथ-साथ ग्रामीण कहीं से भी सड़कों पर चलने लगे हैं जिसके कारण भी सड़क दुर्घटना होने लगी है। शासन प्रशासन इस पर ज्यादा गंभीरता नहीं दिख रहे हैं। हालांकि समय-समय पर पुलिस एवं जिला प्रशासन सड़क दुर्घटना रोकने के उपाय कर रहे हैं लेकिन वह नाकामी साबित हो रही है। शुरू में जब फोरलेन का निर्माण हुआ तब डिवाइडर के आसपास पीली लाइट, संकेतक बोर्ड भी लगाया गया था लेकिन वह भी उपयोगी साबित नहीं हो रहा है। इसके अलावा ज़ेबरा क्रॉसिंग ,मिडिल कट का लोगों को ज्ञान नहीं है यह भी एक कारण उभर कर सामने आ रही है।
ग्रामीण क्षेत्र का मिडिल कट जानलेवा
ग्रामीण क्षेत्र में जहां-जहां से फोर लाइन गुजरी है बस्ती के अंदर लोगों को सुविधा देने के लिए मिडिल कट बनाया गया है लेकिन अब यही मिडिल कट लोगों की जान पर बन आई है लोग मिडिल कट पर कैसे क्रॉस करना है इसे भी अनदेखा करते हुए मनमर्जी से क्रॉस करते हैं इधर तेज रफ्तार वाहन चलती हैं जो कि अचानक सामने आ जाने पर वाहनों को नियंत्रित नहीं कर पाए इसके कारण दुर्घटना आए दिन हो रही हैअभी तक जितने भी दुर्घटना हुई है उसमें ज्यादातर दुर्घटना में मिडिल कट के आसपास ही लोगों को अपना जान माल का नुकसान उठाना पड़ा है।
आयरन ओर ले जाने वाले गाड़ी भी एक कारण
जब से पाटन क्षेत्र की सड़क चौड़ी हुई है तब से बस्तर की तरफ से या फिर दल्ली राजहरा की तरफ से आयरन और भरकर रायपुर की तरफ जाने वाली सभी बड़ी गाड़ियां पाटन के ग्रामीण क्षेत्र के अंदरूनी सड़कों से होकर गुजरती है इन सड़कों पर ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण ज्यादा व्यस्त रहती है वहीं समय बचाने एवं पेट्रोल बचाने के फेर में हैवी वाहन के चालक तेज गति से गाड़ी चलाते हैं जिसके कारण भी आए दिन सड़क दुर्घटना होती है।
प्रतिबंध के बावजूद भी चल रहा है आयरन ओर वाले ट्रक
आयरन ओर से भारी ट्रैकों के कारण लगातार दुर्घटना होते देख पुलिस प्रशासन ने आयरन और से भरी हुई गाड़ियों का आवागमन पाटन क्षेत्र के अंदरूनी सब को तथा कुंडा रायपुर रोड पर प्रतिबंध कर दिया था लेकिन इसके बाद भी यह वाहन चालक समय और पैसा बचाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग कर रहे हैं हालांकि शुरुआत में पुलिस ने शक्ति दिखाए थे लेकिन अब फिर से पुराने धरने पर शुरू हो गई है प्रतिबंध के बावजूद गाड़ियों का चलन पुलिस की नाकामी को भी दर्शाती है।






