दुर्घटना में बच्चे की जान जाने के बाद भी नहीं सुधर रहे लोग, बंद डिवाइडर को तोड़ा गया, गुजर रहे भारी वाहन; दूसरी घटना हो, उससे पहले लोक निर्माण विभाग संज्ञान ले


बलराम यादव
पाटन। अमलेश्वर में मुख्य मार्ग के डिवाइडर कट (मिडिल कट) के पास सड़क पार कर रहे एक बच्चे की फॉर्च्यूनर कार की चपेट में आने से मौत हो गई। दूसरा बच्चा अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।
लेकिन इधर, दुर्ग-पाटन मार्ग पर लोगों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मार्ग पर सेलूद से गौड़ पेंडरी के मध्य मशरूम उत्पादन केंद्र के पास भारी वाहन डिवाइडर पार कर रहे हैं। इस जगह पर एक व्यक्ति की मौत होने के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा इस कट को बंद कर दिया गया था।
शॉर्टकट और समय बचाने के चक्कर में क्रेशर और पत्थर खदानों पर चलने वाले ट्रकों के चालकों ने बंद किए गए डिवाइडर के लोहे के गर्डर (अवरोधक) को तोड़ दिया है। अब इसी स्थान से भारी वाहन गुजर रहे हैं।
जबकि यह क्षेत्र बहुत बड़ा दुर्घटना-जन्य क्षेत्र है। यहाँ दो से तीन बार दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं। यदि इस डिवाइडर कट को स्थायी रूप से बंद नहीं किया जाता, तो कभी भी अमलेश्वर में हुई घटना की पुनरावृत्ति हो सकती है।