पंडरिया।भारत सरकार द्वारा जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य कराया गया।जिसके लिए 1 मई से 31 मई तक का समय निर्धारित किया गया था,कार्य मे लगे कर्मचारियों ने निर्धारित समय अवधि में जनगणना कार्य तो पूर्ण कर दिया गया,किंतु शासन द्वारा इन्हें जून माह बीतने के बाद भी निर्धारित मानदेय नहीं दिया गया है।ब्लाक में तीन तहसील पंडरिया, कुकदूर व कुंडा अन्तर्गत जनगणना कार्य हुआ।जनगणना कार्य में पंडरिया तहसील में 162 प्रगणक व 28 सुपरवाइजर, कुकदूर तहसील 110 प्रगणक व 19 सुपरवाइजर तथा कुंडा तहसील में 162 प्रगणक व 27 सुपरवाइजरों ने कार्य को पूर्ण किया।उक्त कार्य मे अधिकतर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी,जिन्होंने 45 डिग्री तापमान में निर्धारित समय मे कार्य पूरा कर लिया,वहीं शासन इन्हें मानदेय नहीं दे पा रही है।2027 मार्च व अप्रैल में वृहद जनगणना कार्य किया जाना है,यदि इसी प्रकार शासन भत्तों को लेकर लेटलतीफी करती है, तो कार्य मे लगे कर्मचारियों के कार्यों में शिथिलता आएगी साथ ही शासन का कार्य भी प्रभवित हो सकता है।चार्ज अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण का भत्ता तो मई के वेतन के साथ देने की बात कही जाती थी,किंतु दो माह बाद भी भुगतान नहीं किया गया।ब्लाक सहित पूरे जिले के यही स्थिति बनी हुई है।
कितना मिलेगा मानदेय-जनगणना कार्य मे लगे कर्मचारियों प्रगणक व सुपरवाइजर को प्रथम चरण मकान सूचीकरण कार्य के लिए 9000,रुपये तथा प्रशिक्षण के लिए प्रति दिन 400 रुपये निर्धारित है।इस हिसाब प्रत्येक कर्मचारियों को 10200 रुपये दिया जाना है।
सचिव द्वारा निर्देश का प्रभाव नहीं– भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत आने वाले ‘भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त के कार्यालय’ ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर निर्देश जारी किया है। आधिकारिक पत्र के अनुसार, सरकार ने सभी 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर जनगणना कार्य में लगे क्षेत्रीय कार्यकारियों को बिना किसी विलंब के मानदेय (पारिश्रमिक) का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।26 जून को जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि कठिन और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रीय परिस्थितियों में अथक परिश्रम करने वाले क्षेत्रीय कर्मचारियों, पर्यवेक्षकों और अन्य कर्मियों को तय मानदंडों के अनुसार बिना किसी देरी के भुगतान किया जाए।किंतु इस पत्र के जारी होने के 10 दिन बाद भी मानदेय प्रदान नहीं किया गया है।
अर्जित अवकाश हेतु सूची भी जारी नही हुई– ब्लाक सहित जिले में जनगणना कार्य मे लगे कर्मचारियों के अर्जित अवकाश के लिये किसी चार्ज अधिकारियों द्वारा पत्र भी नियोक्ता को जारी नहीं किया गया है।जबकि रायगढ़,साजा सहित अनेक जगह के चार्ज अधिकारियों ने सूची जारी कर दी है।शालेय शिक्षक संघ व तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष मोहन राजपूत दसरा ब्लाक के सभी तहसीलों के चार्ज अधिकारियों को सूची जारी करने के लिए आवेदन भी दिया गया है।किंतु अब तक सूची भी जारी नहीं कि गई है।







