स्टे के बाद भी रात को चल रहा है अवैध निर्माण का कार्य, पंचायत ने पहले प्रस्ताव दिया फिर प्रस्ताव निरस्त किया, पाटन ब्लॉक के इस गांव का मामला

पाटन।।अंधेर नगरी चौपट राजा यह कथन जामगांव आर पंचायत पर सटीक बैठता नजर आ रहा है ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यहां पंचायत को अवैध कब्जे पर रोक लगाना चाहिए वहां जामगांव आर के पंचों एवं ग्रामीणों के द्वारा जामगांव आर थाना परिसर और आमने-सामने अतिक्रमण किया जा रहा है।

नयाब तहसीलदार मनोज रस्तोगी से मिली जानकारी के अनुसार जामगांव आर निवासी रामकृष्ण साहू को स्टे आदेश दिया गया है उसके बाद भी रात के अंधेरे में अवैध निर्माण कार्य जारी है ।
जिसके कारण उसको पुन एक बार और नोटिस दिया जायेगा उसके बाद कार्यवाही की जाएगी

ग्राम पंचायत जामगांव आर प्रस्ताव पारित कर के बाकायदा पंच को निर्माण कार्य करने की नोटिस दी गई थी मामलातूल पकड़ने के बाद प्रस्ताव पारित को निरस्त कर दिया गया इस पर सरपंच का कहना है कि ऐसा करने से अन्य लोग भी प्रस्ताव कर रहे थे जिसके कारण इसे निरस्त किया गया है ग्राम पंचायत के सरपंच राजकुमार ठाकुर का यह भी कहना है की मेरे कार्यकाल में जितने भी अतिक्रमण किए हुए हैं उनको तोड़वाने का निर्णय लिया गया है जो अतिक्रमण कर अवैध कब्जा कर रहे हैं उस पर निश्चित ही कार्यवाही की जाएगी।