रायपुर। रायपुर एमएमआई अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक एमएमआई के ओपीडी इंचार्ज के कॉल पर धमकी दी गई। इसके बाद बम दस्ता भी पहुंचा। पर बम दस्ता को कोई सुराग नहीं मिला। इस घटना में अज्ञात कॉल धारक की पहचान हो गई है। पुलिस ने फोन करने वाले को हिरास्त में ले लिया है। बम की खबर से अस्पताल में दहशत का माहौल बन गया था।
जानकारी के अनुसार कुछ ही देर में सीएम एमएमआई पहुंच रहे हैं। उससे पहले किया फोन किया गया। अस्पताल में कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला का बेटा है भर्ती है उसको देखने जा रहे है सीएम बघेल जी। पूरा मामला टीकरापारा थाना क्षेत्र का मामला है।।







