मतदान केंद्र तक पहुंचने से पहले ही नक्सलियों ने किया हमला, तीन पाइप बम लगाए थे, पैदल जा रहे थे दल,दो मतदानकर्मी और एक बीएसएफ जवान घायल

बड़गांव–छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान होना है।जिसमें छोटेबेठिया थाना अंतर्गत रेंगावाही गांव के पास नक्सलियो ने मतदान दल पर हमला कर दिया।हमला करते हुए लगभग 4 बजकर 15 मिनट को नक्सलियो ने तीन पाइप बम ब्लास्ट कर दिया।जिससे एक जवान प्रकाश चंद्र और दो मतदानकर्मी शाम सिंह नेताम और देवन सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रेंगावहीँ धान खरीदी केंद्र के पास तेंदू पेड़ के नीचे नक्सलियो ने पाइप बम प्लांट किया था।जैसे ही मतदानदल बम के पास पहुंचे नक्सलियो ने ब्लास्ट कर दिया।ब्लास्ट के बाद मतदान दल में अफरा तफरी मच गई।और तत्काल जवानों ने मोर्चा संभाल लिया।जिसके कुछ देर बाद माहौल शांत होने के बाद एम्बुलेंस के जरिये घायलों को छोटेबेठिया लाया गया।जहां से खबर लिखे जाने तक छोटेबेठिया हेलीपेड से घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजे जाने की तैयारी की जाती रही।
अंदाजा लगाया जा रहा है कि मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील होने के चलते मतदान दल को छोटेबेठिया से सुरक्षा के लिहाज से पैदल के जाया जा रहा था।बड़ी वाहनों में मतदानदल को ले जाने से बड़ी घटना घट सकती थी।

गौरतलब है कि सात नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए पखांजुर से 131 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल सोमवार सुबह ही रवाना किया गया था।लेकिन मतदान केंद्र तक पहुंचने से पहले ही मतदान दल पर नक्सलियो ने हमला बोल दहशत फैला दिया।बताना लाजमी होगा कि इसके पहले भी नक्सलियो ने विभिन्न जगहों पर बैनर पोस्टर चस्पा कर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की अपील दी गई थी।और चार दिनों पूर्व इसी इलाके के मोरखण्डी इलाके में नक्सलियो ने तीन ग्रामीणों की हत्या भी की।बरहाल घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।साथ ही इलाके में सर्चिंग अभियान बढ़ा दिया गया है।

प्रशांत शुक्ला,अतिरिक पुलिस अधीक्षक पखांजुर–घटना से एक बीएसएफ के जवान और दो मतदानकर्मी घायल हुए है।बरहाल मतदान दल मतदान केंद्र तक पहुंच गए है।कल मतदान होगा और लोगो से अपील है कि इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है।भयमुक्त होकर मतदान करें।