एक क्विंटल भी धान बेचा तो भी मिलेगा 21 क्विंटल का बोनस – मुख्यमंत्री की घोषणा का महिला मोर्चा बालोद की जिला उपाध्यक्ष आमीन साहू ने किया स्वागत

निकुम – छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी में किसानों को दी गई बड़ी राहत का भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष एवं सरपंच आमीन साहू ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की यह घोषणा किसान हितैषी है और इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

आमीन साहू ने कहा कि अब प्रदेश के 27.50 लाख से अधिक पंजीकृत किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। अब किसान अगर एक क्विंटल भी धान बेचता है, तो भी उसे प्रति एकड़ 21 क्विंटल के हिसाब से पूरा 13,839 रुपए बोनस मिलेगा। धान कम बेचने पर भी बोनस की रकम नहीं घटेगी।

उन्होंने बताया कि खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए सरकार ने धान खरीदी का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। इसमें केंद्र सरकार का एमएसपी 2441 रुपए और अंतर की राशि 659 रुपए बोनस है, जो राज्य सरकार देगी। प्रदेशभर में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है।

आमीन साहू ने कहा कि पिछले महीने चक्रवाती अनब तूफान से प्रदेश के कई इलाकों में धान की फसल को नुकसान पहुंचा था। ऐसे में सरकार का यह फैसला किसानों को फसल नुकसान से राहत देने की बड़ी कोशिश है। जिन किसानों का धान सहकारी समितियों या लैम्प्स से खरीदा गया है, उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान पैदा नहीं कर पाते, इसलिए सरकार ने यह निर्णय लिया है कि किसान यदि प्रति एकड़ इससे कम धान भी बेच पाते हैं, तो भी उन्हें 21 क्विंटल के मान से 13,839 रुपए प्रति एकड़ की पूरी अंतर राशि कृषक उन्नति योजना के तहत दी जाएगी।

आमीन साहू ने बालोद जिले सहित प्रदेश के सभी किसानों