मोदी लहर में भी भाजपा नेत्री सरोज पांडे की हुई हार, 2014 में भी लोस चुनाव में भाजपा लहर में भी हुई थी हार, भाजपा के सिर्फ सरोज ही हारी थी चुनाव


दुर्ग। भाजपा में दो आम चुनाव हो गया जिसमे भाजपा की लहर के बाद भी भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे चुनाव हार गई है। यह पहली बार नही हुआ है। इससे पहले 2014 के लोक सभा चुनाव में सरोज पांडे को भाजपा ने दुर्ग से प्रत्याशी बनाया था। वही कांग्रेस ने ताम्रध्वज साहू को चुनावी मैदान में सरोज पांडे के खिलाफ उतारा था। उस समय भी भाजपा ने दुर्ग के छोड़ प्रदेश के सभी लोक सभा सीट में जीत  दर्ज को थी। इस समय मोदी लहर चल रही थी इसके बाद भी दुर्ग की जनता ने सरोज पांडे को नकार दिया था। इस बार भी 2024 लोक सभा चुनाव में  मोदी लहर में भी कोरबा की जनता ने सरोज पांडे को नकार दिया है। बाकी सब भाजपा के प्रत्याशी जीत गया है।