पाटन। नौतपा की भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बीच भी जनपद क्षेत्र क्रमांक-04 के भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार साहू का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। तपती धूप और गर्म हवाओं के बावजूद वे गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर आम मतदाताओं से आशीर्वाद एवं समर्थन प्राप्त कर रहे हैं।

सुबह से लेकर देर रात तक चल रहे इस जनसंपर्क अभियान को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सुरेंद्र साहू का मजबूत इरादा और जनसेवा का संकल्प ही उन्हें इस कठिन मौसम में भी लगातार जनता के बीच बनाए हुए है।
भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू को एक शिक्षित, कर्मठ और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र की जनता का समर्थन लगातार मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अब मतदाता भावनाओं से आगे बढ़कर विकास, शिक्षा और संघर्षशील नेतृत्व को प्राथमिकता देने के लिए तैयार हैं।
ग्राम साकरा से लेकर विभिन्न गांवों में लगातार जनसंपर्क कर रहे सुरेंद्र साहू के साथ भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। पार्टी नेताओं का दावा है कि आने वाले दिनों में यह जनसमर्थन और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।






