गर्मी के दिनों में जल भी किसी अमृत से कम नहीं_ बेजुबा सेवा समिति

पंडरिया।जीव सेवा के लिए समर्पित बेजुबा सेवा समिति विगत 4 वर्षो से सेवा कार्य कर रहे है,पिछले दो वर्षो से जल की आवश्यकता बेजुबा जीवो को कितनी है यह देखते हुए यह एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे नगर व पास के गांव तक कोटना रखा गया है। समिति पूर्व में निश्चीत स्थान में रख कर घायल जीवो का उपचार करती रही है। अब तक पिछले 4 वर्षो में हजारों गौ माता सैकड़ों बंदर व कुत्ते का प्रमुख रूप से इलाज कर ठीक करने पश्चात छोड़ चुके हैं। इसके अलावा पंक्षियो का भी उपचार करने का प्रयास करते है,वर्तमान में सेवा स्थल नही होने के कारण अभी मौके पर उपचार करते है।सुमीत तिवारी ने बताया कि यह समिति 2019 से संचालित है। जिसमें सभी क्षेत्र में कार्य करने वाले व समाजित लोग है।उन्होंने बताया कि इस कार्य में जान को दांव लगाकर काम करना पड़ता है बंदरो कुत्ता जैसे जीवो का रेस्क्यू करना आसान नहीं होता है। यह दूसरा वर्ष है जिसमे समिति द्वारा पानी की आवश्कता मूक जीवो के लिए महसूस किया है व नगर के प्रमुख प्रमुख 72 स्थानों पर कोटना रखा गया है। नगर से लगे ग्राम मैनपुरा, रौहा, तेंदुआडीह, अलीपुर में भी कुछ कोटना रखा है। वरिष्ठ लोगों,नगरवासियों व सामाजिक सहयोगी के मदद से समिति का कार्य संचालित हो रही है।