पाटन। प्रदेश में भाजपा सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर धान उपार्जन केंद्र सावनी में कृषको का सम्मान किया गया।। कृषक पुनीत राम वर्मा,नेमीचंद मेश्राम ,विष्णु रिगरी, जयप्रकाश यदु ,ओंकार वर्मा,मनोज सेन ,समर सिंह ,बिशेस्वर यादव,दिनेश वर्मा,रेमनाथ वर्मा,डोमन चंद्राकर ,रोहित निर्मलकर का सम्मान समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथि श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर ने किसानों को संबोधित करते हुए एक साल की उपलब्धि से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम में लोकमनी चंद्राकर, सरपंच श्रीमती चैती बाई यादव ,खेमराज यदु ,प्राधिकृत अधिकारी रमाकांत यादव, गोविंद वर्मा प्रभारी समिति प्रबंधक समिति कर्मचारी गण तरुण धीवर ,चंद्रकुमार वर्मा ,टिकेश विश्वकर्मा, प्रकाश वर्मा सहित किसान मौजूद रहे।







