अंडा। दुर्गग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत आमटी में स्कूल के बच्चे एवं पंचायत पंचगण द्वारा गांव में हर घर तिरंगा अभियान का जागरूकता किया गया। हमारा तिरंगा हमारे देश की शान है। हम भारतीय तिरंगे की खातिर सबकुछ न्यौछावर करने की सोच रखते हैं, बस हमारी सोच यही रहती है कि कैसे भी हमारा तिरंगा शान से लहराता रहे।
स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा उत्सव होता है जब देशभर में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया जाता है। आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ (साल 2022) पर हमारे झंडे को और अधिक महत्वपूर्ण बनाने के लिए भारत में एक अभियान “हर घर तिरंगा” शुरू किया गया था तब से यह हर साल होता है।

इस अभियान की शुरुआत भारत सरकार की ओर से की गई थी। हर साल यह अभियान 13 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलता है। इस अभियान के दौरान लोगों से अपील की जाती है कि वह अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं। 22 जुलाई 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से इस कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध किया था। उनके अनुसार “हर घर तिरंगा” अभियान से देशभक्ति की भावना को उच्चतम स्तर तक पहुंचाया जाएगा। यह लोगों के बीच राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में जागरूकता भी फैलाएगा।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे न केवल नागरिकों को ध्वज से व्यक्तिगत रूप से जुड़ने में मदद मिलेगी बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान भी बढ़ेगा। इस अवसर पर सरपंच घनश्याम साहू,उपसरपंच जितेन्द्र कुमार साहू, पंचायत सचिव सुमन निर्मलकर, कुमार पटेल, तारिणी बाई,श्रीमति पुष्पा,श्रीमति देवश्री पटेल
अवध निषाद,देवेन्द्री बाई,मोतीलाल निषाद, सीमा साहू
जितेश्वरी साहू, सुरेश पटेल, लक्ष्मी चौधरी, श्याम बाई पटेल, विनोद कुमार साहू,उत्तानपाद साहू,भावसिंह साहू
महेश्वर साहू, खेदिया बाई, अनूपा साहू,देव कुमार साहू,कम्प्यूटर आपरेटर कुलदीप सहित प्रा.मा.शाला के समस्त स्टाफ गण व बच्चे सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।