भाजपा में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का गठन, संदीप बंछोर बने दुर्ग जिला संयोजक


पाटन। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक विस्तार के तहत पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इस क्रम में संदीप बंछोर को दुर्ग जिला का संयोजक नियुक्त किया गया है।
बताया जा रहा है कि यह नियुक्ति दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अनुशंसा के बाद की गई है। संदीप बंछोर के संयोजक बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है और उनसे संगठन को और अधिक मजबूत करने की अपेक्षा व्यक्त की है।