आज सुबह 10 बजे से परीक्षा और पालकों को मेसेज मिला 10 बजे के बाद, स्कूल प्रबन्धन के प्रति पालकों में आक्रोश, पाटन ब्लॉक का मामला


पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम तर्रा में संचालित पब्लिक स्कूल के प्रति पालकों में आक्रोश बढ़ रहा है। आज शुक्रवार को सुबह 10 बजे से बच्चों का अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू होने की सूचना पालकों को ग्रुप के माध्यमसे सूचना दिया । लेकिन सुबह 10 बजे पेपर शुरू हुआ और उसके बाद 10 बजकर 6 मिनट को ग्रुप में परीक्षा की सूचना शेयर की है। पालकों को जानकारी नहीं था इस कारण बच्चों को स्कूल तो भेजा था लेकिन परीक्षा की तैयारी कराकर नहीं भेज पाए। इस तरह की स्कूल प्रबंधन द्वारा सूचना विलंब से देने से पालकों में नाराजगी देखी जा रही है।