पाटन। ग्राम सेलूद में स्थित धान संग्रहण केंद्र क्रमांक 3 में मुरूम का अवैध उत्खनन की जानकारी मिलते ही मौके पर तत्काल नायब तहसीलदार मनोज रस्तोगी, सरपंच खिलेश मारकंडे, पंच योगेश चंदेल और रवि पटेल पहुंचे। जिस समय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे उस समय बड़ी मात्रा में खनन कर मुरूम निकालने खुदाई किया गया है। उसका गड्ढा दिख रहा है। मौके पर खनन करते हुए कोई नहीं मिला। अब मामले में जांच किए जाने की खबर है।







