पंडरिया-बाल क्रीड़ा कौशल संकुल व जोन स्तरीय प्रतिस्पर्धा में शासकीय प्राथमिक विद्यालय पौनी संकुल सोनपुरी के बच्चों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया । बालिकाओं ने कबड्ड़ी जीत हासिल किया। कुर्सी दौड़ में परिधी चंद्राकर प्रथम ,100 मीटर में चंचल दूसरा , सुई धागा में प्रीति प्रथम स्थान, अंग्रेजी वार्तालाप में परिधी चंद्राकर, हिंशु साहू, मानवी साहू, महेश्वरी साहू ने प्रथम स्थान,डांस प्रतियोगिता में संकुल स्तरीय में प्रथम व जोन स्तरीय में दूसरे स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार सभी प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें शिक्षक कर्नल तिवारी व प्रधानपाठक वासुदेव सिंह का का सराहनीय योगदान रहा। संकुल समन्वयक सोनपुरी काशीराम गोयल , बसंत डोरे का मार्गदर्शन भी अच्छा रहा। सह संज्ञानात्मक विकास शारीरिक विकास मानसिक विकास के उद्देश्य से यह आयोजन प्रशंसनीय था।







