मंडल स्तर में घुघुवा(क) सर्कल के खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन, विजेताओं को आगामी स्तर हेतु चयनित होने पर बधाई – सभापति प्रणव शर्मा



पाटन। क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न स्तर पर जीतकर पाटन में आयोजित मंडल स्तर में घुघुवा क सर्कल से पहुंचे खिलाड़ियों विशेषकर सेजस विद्यालय घुघुवा क के छात्र छात्राओं का प्रदर्शन पूर्व के भांति उत्कृष्ट रहा, सेजस घुघुवा क के व्यायाम शिक्षक बालाराम साहू ने बताया कि 16 से 30 वर्ष वर्ग में पुरुष एवं महिला दोनों वर्ग में कबड्डी टीम विजेता रही, साथ ही भारोत्तोलन के खिलाड़ी प्रयास यादव, लोकेशवरी साहू, तनुजा बंधे, शिवानी निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त कर आगामी स्तर पर खेलने हेतु चयनित हुए हैं, चयनित खिलाड़ी पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म जयंती 25 दिसम्बर को दुर्ग जयंती स्टेडियम में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव में खेलेंगे।

सभापति प्रणव शर्मा ने समस्त विजेता एवं आगामी स्तर हेतु चयनित खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की कामनाओं सहित हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी, इस अवसर पर सेजस घुघुवा क विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष थानेश्वर प्रसाद साहू, पालक समिति अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती शैलेंद्री साहू, प्रिंसिपल के के पहरी, सभी SMDC सदस्यगण, शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।