कोरबा। राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन सीनियर क्लब सी.एस.ई.बी. कोरबा में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में दुर्ग जिले से 20 प्रतिभागियों ने अपने योग कौशल का प्रदर्शन किया और कई पदक जीते।
पदक विजेताओं की सूची
– 10-14 वर्ष आयु वर्ग:
– श्री ऋषि: ट्विस्टिंग इवेंट में तृतीय स्थान
– प्रसिद्धि और चर्बी चार्वी: रिदमिक इवेंट में द्वितीय स्थान
– जीविका जैन: रिदमिक इवेंट में तृतीय स्थान
– 14-18 वर्ष आयु वर्ग:
– आशिता सोनी: फॉरवर्ड बेडिंग में प्रथम स्थान
– साक्षी द्विवेदी: ट्रेडिशनल इवेंट में प्रथम स्थान और आर्टिस्टिक सिंगल में तृतीय स्थान
– 18-28 वर्ष आयु वर्ग:
– भूमिका साहू: हैंड बैलेंस और फॉरवर्ड बेडिंग में तृतीय स्थान
– 28-35 वर्ष आयु वर्ग:
– सुभद्रा देवी: ट्रेडिशनल इवेंट और ट्विस्टिंग में प्रथम स्थान
– 45-55 वर्ष आयु वर्ग:
– लता साहू: ट्विस्टिंग में प्रथम और ट्रेडिशनल इवेंट में तृतीय स्थान
कार्यक्रम में उपस्थित
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री थे। विशिष्ट अतिथि संजू राजपूत अध्यक्ष नगर निगम, आशुतोष पाण्डे आयुक्त नगर निगम कोरबा, गोस्वामी जयंत विष्णु भारती अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन, डॉ मेजर सिंह सचिव छत्तीसगढ़ योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन, शैलेन्द्र विशी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन उपस्थित रहे।







