बलराम यादव/ 9893363894
पाटन। पाटन ब्लॉक के घोरारी में सदियों से अवैध रूप से कच्ची शराब बिक रही है। आबकारी विभाग द्वारा समय समय यहां पर कच्ची शराब बनाने और बेचने वालो पर कार्रवाई की जा रही है। लेकिन पाटन शारब दुकान के सामने झिट मुख्य मार्ग पर किनारे दर्जनों होटल में आहता खुला हुआ है। इन होटल ढाबा में अवैध रूप से शराब पिलाने का कार्य किया जा रहा है। चर्चा में है की एक ढाबा के संचालक द्वारा बकायदा केबिन में भी बैठकर खाने और पीने की सुविधा दी जा रही है। इसी तरह अन्य दुकानों में भी अवैध रूप से शराब पिलाने का कार्य किया जाने की चर्चा है। लेकिन आबकारी विभाग ओर पुलिस की नजर इस पर नही है। जानकारी के मुताबिक आबकारी विभाग की टीम भी सप्ताह में दो से तीन दिन शारब दुकान का चक्कर लगाते है लेकिन खुलेआम शराब पीने ओर पिलाने वालो पर कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। क्षेत्र में यह चर्चा है की आखिर इन होटल संचालकों पर कार्रवाई क्यों नही किया जा रहा है।

थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी का भी इस तरफ ध्यान नहीं
जानकारी के मुताबिक पाटन थाना का पेट्रोलिंग गाड़ी लगातार घूम रही है। इसी मार्ग से दिन में कई बार पुलिस को गाड़ी गुजरती है। लेकिन उनका भी ध्यान इस तरफ नही है या फिर ध्यान नहीं देना चाहती है यह समझ से परे है। इसे लेकर क्षेत्र में तरह तरह के चर्चा होने लगी है।





