घोरारी में आबकारी विभाग की फिर दबिश, महुआ लदान के साथ कच्ची शराब जप्त

पाटन। कलेक्टर दुर्ग श्री अभिजीत सिंह व सहायक आयुक्त आबकारी श्री सी आर साहू के मार्गदर्शन में दिनांक 12/10/25 को भोर गस्त के दौरान आबकारी विभाग जिला दुर्ग के द्वारा अवैध शराब के निर्माण /विक्रय/धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर ग्राम घोराडी में 150 लीटर महुआ शराब तथा 2000 kg महुआ लहान जप्तकर नष्ट किया गया,मौके पर चढ़ी हुई 08 भट्टियां मिली पर खेत के रास्ते अज्ञात आरोपी गण भाग निकले ,इस प्रकरण में अज्ञात के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत दो प्रकरण दर्ज किया गया .

इस प्रकरण मे ADEO सुप्रिया शर्मा ,श्री पंकज कुजूर ,ESI श्री अरविन्द साहू ,श्री हरीश पटेल ,श्री भूपेंद्र नेताम , श्री प्रियंक ठाकुर ,श्री मति गीतांजलि ताराम ,अनामिका टोप्पो ,श्री भोजराम रत्नाकर, मुख्य आरक्षक राजपूत जी ,शुक्ला जी ,आरक्षक देव पटेल ,खुलदीप यादव एवं ड्राइवर नोहर ,धनराज ,दुर्गेश का विशेष योगदान रहा .