ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव में बूथ सेक्टर प्रभारी नियुक्ति करने कार्यकारिणी बैठक संपन्न

नगरी/सिहावा, बेलरगांव।जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के जिला अध्यक्ष श्रीमति तारिणी नीलम चंद्राकर जी के निर्देशानुसार बेलर गांव ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजु सोम के नेतृत्व में ब्लॉक एवं जिला पदाधिकारी की उपस्थिति में आज 7 को बेलरगांव में बैठक संपन्न हुआ उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कैलाश नाथ प्रजापति, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी, अख्तर खान, वेद राम साहु, राजेंद्र ठाकुर, शिवनाथ मरकाम, नंदिनी साहु , आस्करण पटेल , निर्मल पटेल, आत्मा सोरी , सुरेश कोर्राम , भुषण दास ,सुना राम , कुंज बिहारी एवं nsui सेवादल महिला कांग्रेस किसान कांग्रेश के पदाधिकारी उपस्थित थे जहां उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए समस्त जनों द्वारा बुथ एवं सेक्टर प्रभारी नियुक्ति किए।