अंडा। जिला किसान कांग्रेस कमेटी दुर्ग के संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिला किसान कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष पुकेश चंद्राकर द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के तहत कुल 19 नए पदाधिकारियों को विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इन नियुक्तियों को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस एवं प्रदेश किसान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन तथा संबंधित कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों की सहमति से किया गया है। नियुक्तियों का उद्देश्य जिले के ग्रामीण एवं किसान क्षेत्रों में संगठन को और अधिक सक्रिय करना तथा किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाना है।
नवनियुक्त जिला पदाधिकारी उपाध्यक्ष, चुलगहन (पाटन) गणेश साहू, उपाध्यक्ष सांतरा (पाटन) देवेश चंद्राकर , उपाध्यक्ष झीट (पाटन) तुलसी राम सिन्हा,।
बोरी (धमधा)
कामदेव साहू , उपाध्यक्ष, खोपली (दुर्ग ग्रामीण) पुरेंद्र वर्मा,महामंत्री, पंदर (पाटन) ब्लॉक देवेंद्र चंद्रवंशी , महामंत्री, सांकरा मोतीपुर (पाटन) रामशरण बंधे, महामंत्री कुम्हारी (पाटन) मोनू साहू, महामंत्री पगबंधी (धमधा) सतीश कुमार सिन्हा, महामंत्री तिरगा (दुर्ग ग्रामीण) घसिया देशमुख,।
नवनियुक्त ब्लॉक पदाधिकारी
अध्यक्ष पाटन ब्लॉक लक्ष्मीनारायण पटेल , अध्यक्ष जामगांव आर ब्लॉक मोरजध्वज चंद्राकर, अध्यक्ष कुम्हारी महेश सोनकर , अध्यक्ष धमधा ब्लॉक लुमेश्वर सिंह पटेल, उपाध्यक्ष धमधा ब्लॉक हीरालाल साहू , महामंत्री धमधा ब्लॉक उत्तम सोनकर, अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण योगेंद्र कुमार भारतीय उपाध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण हेमंत कुमार ऋषि, महामंत्री दुर्ग ग्रामीण शिवकुमार साहू,।

आगे भी जारी होगी नई सूची,
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसान कांग्रेस ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन का महत्वपूर्ण आधार है। नई जिम्मेदारियों के साथ सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से कार्य करते हुए किसानों के हितों और संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करें। जिला किसान कांग्रेस कमेटी दुर्ग की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल संगठनात्मक कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष पुकेश चंद्राकर ने बताया कि संगठन विस्तार की प्रक्रिया लगातार जारी है। वर्तमान में जिला एवं ब्लॉक स्तर पर 19 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। आगामी दिनों में संगठन के शेष पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी तथा नई सूची जारी की जाएगी। इसके माध्यम से जिले के सभी क्षेत्रों में किसान कांग्रेस के संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसान कांग्रेस का दायित्व किसानों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाना और गांव-गांव तक संगठन की गतिविधियों को पहुंचाना है। सभी पदाधिकारी किसानों के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं और मांगों को सामने लाएं।








