पाटन। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ पावर कंपनीज में ओल्ड पेंशन योजना लागू से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। आज उनके निवास कैंप कार्यालय भिलाई 3 में विभाग के कर्मचारियों ने चैतन्य बघेल से मुलाकात कर इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। ये सभ यतीश वर्मा के नेतृत्व में विद्युत कंपनी के अधिकारी कर्मचारी इंजी. श्वेता वर्मा , अंजू देसाई ,सीमा बघेल ,श्रद्धा दिल्लीवार,सीमा सोनी , आशीष वर्मा , चंद्रकांत वर्मा ,हेमेंद्र मढरिया , भुनेंद्र देवांगन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।






