अर्थषास्त्र विभाग द्वारा प्रधानमंत्री उषा योजनांतर्गत विस्तार व्याख्यान का आयोजनशासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के अर्थषास्त्र विभाग द्वारा प्रधानमंत्री उषा योजनांतर्गत विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया

दुर्ग।प्रधानमंत्री उषा देष भर में उच्चषिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच बढ़ाने के लिए षिक्षा मंत्रालय के तहत एक प्रायोजित योजना है, जिसका उद्देष्य पाठ्यक्रम षिक्षकों के प्रषिक्षण, बुनियादी ढांचे, मान्यता और रोजगार क्षमता मेें सुधार करना है। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डाॅ. विनोद सेन, प्राध्यापक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विष्वविद्यालय, अमरकंटक (एम.पी.) एवं डाॅ. महेष कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ प्राध्यापक शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव उपस्थित थे।

डाॅ. विनोद सेन ने शोध प्रविधि पर अपनी प्रस्तुति के दौरान विद्यार्थियों से शोध कार्य में ईमानदारी बरतने व अपने प्राथमिक डाटा को खासतौर पर विष्वसनीय बनाने के लिए कहा। डाॅ. महेष श्रीवास्तव ने आत्मनिर्भर भारत पर प्रकाष डालते हुए कहा कि हर किसी को अपने कौषल को बढ़ाना चाहिए, ताकि रोजगार के अवसर उपलब्ध होते रहे। यदि हम आत्मनिर्भर होते तो देष स्वयं आत्मनिर्भर हो जायेगा। कार्यक्रम के प्रांरभ में डाॅ. के. पद्मावती एवं डाॅ. अंषुमाला चन्दनगर ने अतिथियों का स्वागत किया व उनका परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. जिज्ञासा पाण्डेय ने किया तथा आभार प्रदर्षन डाॅ. नीता मिश्रा ने किया। इस कार्यक्रम में एम.ए. अर्थषास्त्र द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर बी.ए. अंतिम अर्थषास्त्र तथा एम.काॅम. के विद्यार्थी उपस्थित रहे।