रिपोर्टर, प्रभा यादव

जशपुर । सन्ना भाजपा मण्डल की बैठक स्थानीय कार्यालय में मंगलवार काे हुई। भाजपा की एक टीम ने सन्ना मण्डल के महामंत्री रामनारायण यादव को पद से हटाने के लिए आवेदन दिया। लिखा कि यदि महामंत्री को नहीं हटाया जाता है तो सन्ना मंडल के सभी पदाधिकारी एक साथ बीजेपी से इस्तीफा देंगे।
बैठक में मण्डल के प्रभारी जिले के भाजपा उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता के सामने आवेदन पेश किया गया। आवेदन प्रस्तुत करते ही संगठन में विवाद शुरू हो गया। महामंत्री को हटाने मंडल में कार्यकर्ताओं से हाथ भी खड़ा कराया गया। मंडल बैठक रजिस्टर में महामंत्री रामनारायण यादव को हटाने के लिए प्रस्ताव भी पारित किया ।
मांग करने में मण्डल अध्यक्ष, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, युवा मोर्चा के दो महामंत्री और जिला कार्यकारिणी में शामिल सन्ना मण्डल पदाधिकारी शामिल थे। पिछले विस चुनाव में करारी हार मिलने के बाद भाजपा ने पदाधिकारियों को बदलना तय किया था, जिला अध्यक्ष समेत मण्डलों के अध्यक्षो, महामंत्रियों को बदल दिया। सन्ना मण्डल में विरोध होने के बावजूद भी दूसरी बार समूह में शामिल ही पदाधिकारियों को पद में बैठा ने से संगठन में नाराजगी थी।
सन्ना मण्डल कार्यालय के सामने पार्टी की चार दुकान है। यह कार्यालय और दुकान बना था तब बिना किसी सहमति के चार व्यक्तियों को भाजपा के नेताओं की पैरवी पर दुकाने आबंटित कर दिया गया। किराया पार्टी फंड में पार्टी के हितों के लिए व्यय होना निश्चित किया गया था। हालांकि जब तक भाजपा सत्ता में रही तब तक इस राशि का भाजपा को जरूरत ही नहीं पड़ी रामनारायण यादव ने किराए की बात उठाई जिससे पार्टी के नेता उनसे नाराज हो गए। शिकायत महामंत्री ने भाजपा के पदाधिकारियों से की थी । जिस पर जांच कमेटी भी बनी, लेकिन उसकी रिपोर्ट सार्वजानिक नहीं हुई। इसके बाद रामनारायण का एक दो सदस्यों के साथ जमीन विवाद भी शुरू हो गया।






