

बताया जा रहा कि इस दर्दनाक हादसे में एक महिला और दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि 6 अन्य यात्री घायल हुए हैं। घायलों में तीन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मृतकों की पहचान हार्दिक माहोर (3 वर्ष) एवं वंश माहोर (5 वर्ष) पुत्र हरेन्द्र, निवासी देवीपुरा बुलंदशहर, शालू (21 वर्ष) पुत्री उमेश कुमार निवासी देवीपुरा, बुलंदशहर, हिमांशु अग्रवाल (25 वर्ष) पुत्र नीरज अग्रवाल निवासी आवास विकास कालोनी बुलंदशहर और शिकोहाबाद निवासी पारस (22 वर्ष) पुत्र ओम प्रकाश के रूप में हुई है।






