पंडरिया नगर में रविवार को होगा सुप्रसिद्ध भगवा रंग गायिका शहनाज अख्तर का जगराता

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । नव जागृति मित्र मंडल द्वारा हाई स्कूल मैदान में मध्यप्रदेश के जबलपुर से सुप्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर का 6 नवंबर रविवार को जगराता का आयोजन किया गया है।जिसके लिए तैयारी की जा रही है।समिति के सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए है।नगर सहित आसपास के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।नगर में पहली बार इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। बड़ी संख्या में बैठने की व्यवस्था समिति द्वारा किया गया है।कार्यक्रम रात 8 बजे प्रारम्भ होगा। समिति के सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि जगराता को सफल बनाने के लिए समिति के लोग लगे हुए है, सोसल मीडिया व अन्य माध्यमों के जरिये सूचना लोगो तक पहुच गई है।व्यपाक मात्रा में बैठक व्यवस्था की गई है। महिलाओं के लिए अलग बैठक व्यवथा किया गया है।पिछले 2 वर्षों में कोई बड़ा आयोजन हुआ है,जिसके चलते लोगो मे खासा उत्साह दिख रहा है।