बैगलेस डे पर प्राथमिक शाला सिकोला में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पाटन । शनिवार को बैग लेस डे पर शासकीय प्राथमिक शाला सिकोला में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । बच्चों के द्वारा देश भक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया साथ ही फैंसी ड्रेस का आयोजन किया गया ।जिसमें बच्चे विभिन्न वेशभूषा में तैयार होकर प्रस्तुति दी। बच्चे छत्तीसगढ महतारी, गाँधी जी, रानी लक्ष्मीबाई, राधा-कृष्ण के रूप मे मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रधान पाठक बी आर बन्छोर,संकुल समन्वयक कौशल टिकरिहा जी ,शाला प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष धनेश्वरी साहू, गोपीराम सेन ,चंचल साहू , जितेंद्र कश्यप उपस्थित रहे।